Friday, August 31, 2018

भैंस चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ शाहरुख़

उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में कुछ लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर भैंस चुराने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने इस मामले में क़रीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.
घटना बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के डिंडोलिया गांव की है.

बरेली के नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के मुताबिक, "शाहरुख और उसके तीन दोस्त भैंस चुरा कर भाग रहे थे. गांव वालों ने उन्हें दौड़ा लिया. रास्ते में पानी भरा होने के कारण अन्य लड़के तैरकर भाग गए, लेकिन शाहरुख़ को तैरना नहीं आता था इसलिए वो गांववालों की पकड़ में आ गया और कई लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी अंदरूनी हिस्सों में मॉब लिंचिंग की वजह से ज़्यादा चोटें आने की पुष्टि हुई है."
पुलिस ने शाहरुख़ के भाई की तहरीर पर हत्या के आरोप में 20 से 25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि जिसकी भैंस चोरी हुई थी, उसकी तरफ़ से शाहरुख़ के साथियों के ख़िलाफ़ भी भैंस चोरी का केस दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय शाहरुख़ दुबई में काम करते थे और बकरीद 

के मौक़े पर घर आए थे. शाहरुख़ के भाई फ़िरोज़ ख़ान ने बीबीसी को बताया, "मंगलवार की शाम मोहल्ले के ही दो-तीन लड़के उसे अपने साथ ले गए. वो देर रात तक घर नहीं आया. बुधवार की सुबह कैंट थाने के लोग हमारे घर आए कि शाहरुख़ ज़िला अस्पताल में भर्ती है. हम देखने गए तो उसकी सांसें चल रही थी, लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाया."
फ़िरोज़ का कहना है कि भैंस चुराने की बात पर उन्हें यक़ीन नहीं है क्योंकि वो तो दुबई में कमाता था और कुछ ही दिन के बाद फिर जाने वाला था, ऐसे में वो भैंस क्यों चुराएगा.


फ़िरोज़ के मुताबिक, "उसके दोस्त अपने साथ लेकर गए थे. जब लड़ाई-झगड़ा हुआ तो दोस्त भाग गए. पकड़ में आने पर और अकेला पाकर लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की."
फ़िरोज़ के मुताबिक शाहरुख़ पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था, फ़िरोज़ ने बताया, "पिता बीमार रहते हैं और खिलौने बेचने का काम करते हैं. हम सभी लोग छोटे-मोटे काम करके अपना पेट पालते हैं लेकिन कभी किसी के यहां कोई चोरी नहीं की. शाहरुख़ तो वैसे भी बहुत सीधा था."


वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख़ को अपने साथ ले जाने वाले माजिद और कुछ अन्य लोग भैंस चोरी जैसी घटनाओं में पहले भी शामिल रहे हैं. पुलिस भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है. गांव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया

बरेली के स्थानीय पत्रकार मनवीर सिंह बताते हैं, "पहले तो पुलिस ये मानने को तैयार ही नहीं थी कि शाहरुख की मौत मॉब लिंचिंग की वजह से हुई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया और ख़ुद एसपी सिटी ने पत्रकारों को ये जानकारी दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गांव वालों ने शाहरुख़ की बड़ी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आईं और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई. मौत न हुई होती तो शायद पिटाई की रिपोर्ट दर्ज ही न हुई होती और मामला सिर्फ़ भैंस चोरी का बताकर रफ़ा-दफ़ा कर दिया जाता."
 है.
परिवारवालों और गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले इस घटना को गंभीरता से लिया ही नहीं, लेकिन जब शाहरुख़ की मौत हो गई तब जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई.

Thursday, August 30, 2018

中美气候联合声明能够“改变各自国内争论导向”

上周,中美两国在北京发布应对气候变化减排目标这一新闻,在我们看来具有里程碑式的意义。在应对气候变化这个问题上,没有哪个国家能够比这两个国家的角色更有分量了:美国是过去两个世纪时间里最大的碳排放国,而中国则是当下最大的碳排放国。当很多观察人士都将目光集中于联合声明对即将到来的国际磋商的影响时,我们认为,这个声明也极有可能在两国内部激起深远的影响。对美国来说,联合声明不论是在法律层面还是在政治层面,都将对奥巴马总统以治理发电厂为核心的气候政策产生非常重要的影响。对中国来说,这项声明是一个讯号——经济转型仍然是个任重而道远的目标。中美两国都将需要克服来自国内的阻力才能实现各自的既定目标,但在我们看来,联合声明增加了中美两国国家领导人手中的砝码。

美国国内的反对声

美国环境保护署提出的发电厂减排新规(即清洁电力计划)要求,到2030年,美国各州需将电力系统的排放量在2005年的基础上降低30%。若无这些规定或与之相似的其他规定,美国将无法达到此次在北京所做声明中承诺的降低26~28%的目标。但清洁电力计划也是国会共和党指责奥巴马总统凌驾于法律之上、利用自己的权利,绕过国会达到自己目的的最重要的证据之一。一旦清洁电力计划最终敲定,那些生意受到新规影响的电力公司,以及那些不愿执行该计划的保守党州政府将会对其展开猛烈的法律攻击。但重要的是,总统并不需要国会来推进自己的政策;他只需要立法机构不对环境保护署的工作进行过多干预,以及需要法院尊重他的监管策略。

从政治层面上来说,中国在2030年左右达到排放峰值的承诺让那些反对美国采取行动消减温室气体排放的人失去了一个最有力的借口。之前他们认为,既然中国还在污染环境,美国的减排行为就会影响自己的经济。如果联合声明能够推动国际进程真正地向前发展,那么中国的承诺还将可能进一步提高。随着2016年新一届美国总统预选日期的临近,一些国会议员对于是否干预美国2030年减排计划举棋不定。共和党必然希望得到更多的选票,为此,他们可能不再继续纠结于环境保护署的行动。另外,他们还有可能会担心影响中美关系而投鼠忌器。而且,这个声明还会增强总统的信心,否决未来任何有可能会对环境保护署的权限构成限制的法案。

美中联合声明还可能对清洁电力计划实施后将遭遇的法律挑战产生一些微妙的影响。这些挑战即便只是走法庭程序也要耗费许多年,并且很有可能最终在美国最高法院庭审过程中落败。虽然这些法律挑战将对清洁电力计划是否完全符合清洁空气法案等法律技术问题展开攻击,但法官也不可能对实际情况完全置之不理。如果清洁电力计划是美国履行国际义务、遏制温室气体排放增长的最主要的手段之一,同时,国际社会也在遏制排放量增长的行动中取得了显著进展,那么法院采纳清洁电力计划存在法律漏洞的观点的可能性就会相对较低。当然,联合声明带来的这一影响非常微妙。但这对于清洁电力计划能否顺利实施下去有着重大的作用。

中国的经济转型

要想真正解决气候变化问题,中国的承诺至关重要。中国是碳排放大国,排放量占全球的30%——约等于美国和欧盟国家排放量的总和。欧美的排放在减少,但中国的碳排放依然以很高的速度增加。

奥巴马总统的承诺面临着来自国内的巨大阻力。而人们通常以为,中国通过政令就能实现经济转型和能源政策改革,从而轻松实现气候目标。但是,中国长期以来一直都被无序、分散的政体所桎梏,改革面临着极大的阻力。那么,有什么理由让人相信,比起之前的环境目标,2030年的碳排放峰值目标更有可能实现呢?

最可信的原因就是,近年来,中国领导人逐步提高环境目标的重要性;更重要的是,他们将环保当作中国转变经济增长模式的载体。而反过来,确保中国的经济增长势头不减是政党国家体制执政合法性的核心。因此,中国经济转型的政治意愿促成了向低碳经济转型的政治诉求。中国严重的空气污染更有力地推动了这一发展趋势。近年来,中国的国家策略已经从重工业、出口和煤炭,渐渐转向了服务型、高附加值产业型经济,而它们都对能源有多元性需求。

但是,这一经济转型遭遇到了国内保守派利益团体的极力反对,比如电力、煤炭、钢铁、石油业的国有能源企业。因此,经济转型就变得前途未卜,能源安全风险在增加,中国的天空继续被污染所笼罩。要考量美中联合声明,就一定要考虑到这些现状。这是来自国家最高领导层的讯号,这个讯号就是经济转型依旧是头等大事。同时,这份前所未有的联合声明也暗示了,中国领导人相信他们可以集中一切国内力量完成这一目标。

Wednesday, August 29, 2018

中国和东南亚国家无视联合国水道公约

水资源长期以来一直是造成亚洲紧张局势的根源之一。中国青藏高原是十大主要河流的发源地,为沿岸约14亿居民提供水资源。但是目前,就水资源共享的问题还未达成任何多边协议。

中国和印度制定了雄心勃勃的水资源规划,这遭致了其他国家的反对。目前,工业用水需求增加,加之气候变化使得水资源供应无常,紧张局势一触即发。

《国际水道非航行使用法公约》于8月17日生效,成为了首个国家间水资源合作全球性法律框架。越南是签署该公约的第35个国家,签署90天后,该公约正式生效。但是,起草《公约》并获得足够数量的缔约国支持却花费了整整50年的时间。

1997年《公约》首次通过。当时,中国、土耳其和布隆迪投票反对,印度弃权。在此背景下,该公约能够发挥多大的效力?就此,我们采访了七位地区事务专家。

中外对话:目前,有关中国和南亚地区国际河流如何使用进行了诸多讨论,《公约》会对此产生重大影响吗?

斯里尼瓦斯·乔克库拉——新德里政策研究中心国家间水资源问题研究员

由于南亚国家和中国均未批准实施《公约》,因而在法律上,这些国家并不受《公约》约束。《公约》只对缔约国具有法律约束力。因而可以说,《公约》的生效对该地区的非缔约国不会产生任何的影响。

地缘政治和战略方面的需要并不是决定一个国家是否成为《公约》缔约国的依据,除非其他相关跨境水资源国也成为缔约国。好比当中国投反对票时,印度若批准实施该条约则不明智。

但是,《公约》的生效产生了一个显著的影响。它提高了国际习惯法在跨境水冲突中的地位,创造了一个新的参考点。作为联合国公约,它促进了跨境水资源合作中国际习惯法相关原则的编纂。《公约》为数据共享、谈判和争端解决提供了合法有效的实践,这些实践可能被写入双边或多边水资源共享协议。《公约》为跨境水资源谈判奠定了基础,并对现有碎片化和不对称的协议重新进行审议。

于晓刚——环保人士兼中国云南省(中国西南部省份)非政府组织(NGO)“绿色流域”主任

《公约》本着国际合作互利,睦邻友好,开发不应严重影响其他水道国应有利益和可持续原则,将成为国际水道良治的基础。随着缔约国的增加和相关国家良好实践案例的增加,《公约》将进一步完善和产生指引和约束效力。

迈克尔• 库格尔曼——伍德罗·威尔逊国际学者中心南亚东南亚高级项目合伙人

《公约》可能产生一定的积极影响,能够为跨境水资源的有效管理提供一个模板,或在某种程度上建立一个大致的标准模式。由于整个南亚地区河流沿岸国家(即河流共享国)之间高度不信任,我们不指望条约能够创造奇迹,促使各国在跨境河流流域问题上达成协议。因此,要真正能够达成协议,未来还有很长的路要走。

虽然许多南亚国家深陷跨境水资源争端,但它们并不准备实施《公约》提议的措施,尤其是相关规定有可能会损害某些国家利益。例如,《公约》规定,国家治理水域的方式不得对其他国家造成损害。实际上,这就意味着,如果某个上游国家大修河坝,导致下游的河流流量减少的行为可能会被视为违反《公约》规定。

欧洲国家与邻国之间的水资源问题相对不那么紧张,国家之间相互信任,因而达成协议问题不大。相反,巴基斯坦和印度,以及印度和孟加拉国之间在水资源方面互不信任,表明这些国家还没有为创造一个合作性水资源共享机制做好准备。

布沙拉·尼夏特——一位来自孟加拉国的“生物生态系统”(国际自然保护联盟的一项孟加拉国—印度倡议)项目经理

这将影响南亚处理水资源问题的方式。即使是非缔约国,在当今国际社会,国际话语权总会影响民间社会以及国家和地区研究群体的理解。从政府层面来说,当南亚国家进行谈判时,该《公约》不可避免地会对此产生影响。包括孟加拉国和巴基斯坦在内的下游国家将《公约》作为他们的论据。自然地,非缔约国将承受来自国际社会的压力去变成《公约》缔约国。

拉马斯瓦米R. 耶尔——印度政府水利部前任秘书兼新德里政策研究中心荣誉教授

虽然印度投票支持该公约,但是《公约》将不会产生重大的影响。《公约》只是一个以任何国家都不会反对的“公平共享”原则为基础的概括性条款。因此,针对具体的案例仍需要进行大量的谈判。一般来说,根据国际习惯法,河流利用国需要将其意图事先通知下游各国,并且还要提供相关信息,征询相关下游国家的意见,充分考虑他们的担忧,同时尽量避免对下游国家造成损害或伤害。不仅赫尔辛基规则的规定如此,联合国公约中的规定也是如此。实际上,早在赫尔辛基规则出台之前,印度和巴基斯坦曾于1960年签署过《印度河水域条约》,这些原则构成了该条约的基础。

中外对话:为什么还有那么多国家没有签署这一公约?它们是否应该重新审视一下自己的立场?

迈克尔• 库格尔曼——伍德罗·威尔逊国际学者中心南亚东南亚高级项目合伙人

从理想层面来讲,南亚国家和中国应改变立场,支持《公约》。正如我们从该地区少数取得成功的跨界水资源协定(如《印度河河水条约》)中所看到的那样,有效的水资源管理机制可防止水域冲突的发生,并在某种程度上有助于保障水资源安全。但从实际层面来讲,我们不能期望这些国家很快就会改变自己的立场。这些国家间充满了不信任,尤其是在河流共享国之间,如巴基斯坦和印度,印度和孟加拉国,以及印度和中国。认为这些国家能够足够信任彼此,共同签署公约,呼吁在水资源管理方面大力合作并保持透明度实在是太天真了。

陈辉萍——厦门大学法学院国际水法研究小组成员

中国对公约投以反对票,主要有几个考虑:一是公约未充分考虑和反映上游国的利益,如公平合理利用原则所列的考虑因素不全面,不造成重大损害的义务使上游国比下游国承担更重的义务(这从批准公约的国家主要为下游国及无国际水道的国家可见一斑)。二是公约要求一国将“计划采取的措施”通知他国并进行协商和谈判,这有可能损害一国国家主权。三是公约规定的争端解决机制中,包括强制的实况调查委员会介入调查,这有可能损害一国主权,也有违中国一贯坚持的无第三方介入争端解决的立场。

于晓刚­——中国云南省(中国西南部省份)非政府组织()“绿色流域”主任

个人看法,中国在近十多年一直在国内进行国际水道上的水电开发,加入公约后,无所顾忌的开发行为将受一定的制约。中国对国际水道里水的利用主要是高附加值的水电,而公约强调各种利用之间平等,各种利用发生冲突时,应让位于维持生命所必需的人口的需要,与中国市场竞争观念不符。

拒绝签署公约不符合中国“第二大经济体”的国际形象,失去道德制高点。不参加就可不受公约和国际法制约的想法也不现实,最终也难躲避应有责任。而积极缔约可以借此改善邻国关系进而获得更多其他领域合作机会。作为缔约国还可引领公约的修订。在与公约精神不悖的情况下,公约给制定各项具体水道协定,留有利益博弈空间,中国仍然长袖可舞。

斯里尼瓦斯·乔克库拉——新德里政策研究中心国家间水问题研究员

尽管地缘政治因素能够促使一个国家决定批准该《公约》,但南亚国家和中国近期重新审视自己立场的希望不大。某些特定的背景因素使这些国家不会转变它们对该公约的态度。

第一,地理位置决定该地区各国的影响力存在差异。中国和印度等强大的国家不愿放弃他们的战略优势。第二,整体的重点仍在于跨界河流的发展和水资源分配。水污染防治与水资源短缺管理依然不是主要问题。这些国家倾向于采取更好的集体行动,正莱茵河或多瑙河治理中所看到的那样。中国和印度刚刚进入转型阶段,政府开始采取措施清理主要河流。这也迫使他们在考虑发展权利的同时,也思考一下共同的负担和义务。这些问题可能会促使这些国家重新思考自己的立场。

另外,该公约似乎以深化经济一体化为前提,而南亚和中国还远未达到这一阶段。从缺乏能够促进有关跨界水资源义务的对话的有效平台或机构来看,这一点很明显。在欧洲,较高的地区经济一体化程度和相关的组织架构有助于实现跨界水资源合作。一旦经济一体化程度加深,南亚国家和中国将不得不重新审视自己的立场。|

沙夫卡特·卡卡赫尔——巴基斯坦前外交官和联合国前高级官员

巴基斯坦不愿加入该公约是因为对水道定义中也包括地下水持保留意见,因为实际情况下很难判定河流蓄水层的地理分布。

巴基斯坦也对争端解决程序中缺少约束机制感到不满。相比于《印度河河水条约》中明文规定约束机制,该争端解决程序在这方面要差很多。

目前巴基斯坦和发展中国家应积极参与针对进一步完善国际水法所进行的讨论,而不是反对该公约。

Sunday, August 26, 2018

अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य में हुई गोलीबारी में अब तक दो लोगों के मारे जाने और 11 लोगों के घायल होने की ख़बर है.
घटना जेक्सन्विल शहर की है जहां जैक्सनविल लैंडिंग नाम के शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और डाइनिंग कॉम्पलेक्स में मास शूटिंग हुई.
जेक्सन्विल के शेरिफ़ के दफ़्तर ने कुछ समय पहले ट्विटर पर बताया था कि बहुत से लोग घायल भी हुए हैं और पुलिस ने लोगों से उस इलाके में न जाने की अपील की है.
शेरिफ़ का कहना है कि इस हमले को अंजाम देने वाला संदिग्ध गोरा व्यक्ति भी मारा गया है और फ़िलहाल किसी और की तलाश नहीं की जा रही है.
हमलावर की पहचान 24 साल के डेविड कट्ज़ नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है जो बाल्टीमोर का निवासी था.
ख़बर है कि गोलीबारी एक एंटरटेनमेंट कॉम्पलेक्स के अंदर एक रेस्तरां में चल रहे वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई.
इस टूर्नामेंट के लाइव वीडियो में कई बार गोली चलने की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं.
इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी घटना के वक्त अमरीकी फुटबाल गेम मेडन खेल रहे थे.
लॉस ऐंजिलिस टाइम्स के मुताबिक एक गेमर ने हारने के बाद गोलियां चलाई और फिर ख़ुद को भी मार डाला. इस रिपोर्ट में एक अन्य गेमर के बयान के हवाले से यह बात लिखी गई है.
स्थानीय पुलिस ने इस घटना से जुड़े इस पहलू की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने टूर्नामेंट में हारने के बाद गोलियां चलाना शुरू की.
फ़्लोरिडा में इससे पहले साल 2016 में पल्स नाइटक्लब शूटिंग की घटना सामने आई थी जिसमें 49 लोग मारे गए थे. इसके साथ ही इस साल फरवरी में पार्कलैंड स्थित एक स्कूल में गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हुई थी.
19 साल के द्रिनी जोका भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये उनकी ज़िंदगी का सबसे बुरा दिन था.
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं. गोली मेरे अंगूठे में ही लगी."
शेरिफ़ दफ़्तर ने बताया है कि स्वैट टीम घटनास्थल पर मौजूद है और छानबीन कर रही है.
पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि अब भी कई लोग घटनास्थल पर छिपे हुए हैं. उन्हें निकालने की कोशिश जारी है.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ इस घटना में चार लोग मारे गए हैं और 11 ज़ख़्मी हुए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ जैक्सनवील के यूएफ़ हेल्थ हॉस्पिटल में छह लोग लाए गए हैं. इनमें से पांच की हालत स्थिर है जबकि एक की स्थिति गंभीर है.
ज़्यादा जानकारी मिलने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा.

Friday, August 17, 2018

केरल: बाढ़ से 67 लोगों की मौत, राहत शिविरों में पहुँचे एक लाख लोग

केरल को 'ईश्वर का अपना देश' भी कहा जाता है. लेकिन इस राज्य को 94 साल की 'सबसे बड़ी बाढ़' का सामना करना पड़ रहा है.
केरल के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है.
पिछले दो हफ़्तों में केरल के 14 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 67 हो गई है.
सरकारी अधिकारियों ने बुधवार शाम को बताया कि 15 अगस्त के दिन बाढ़ की वजह से 25 लोगों की मौत हुई.
बाढ़ से प्रभावित सभी ज़िलों में राहत शिविर लगाए गए हैं. बताया गया है कि एक लाख से अधिक लोग घरबार छोड़कर इन राहत शिविरों में रह रहे हैं.
राज्य के विभिन्न हिस्सों में विद्युत आपूर्ति, संचार प्रणाली और पेयजल आपूर्ति बाधित है.
यहाँ ट्रेन सेवाएं बाधित हैं और सड़क परिवहन सेवाएं भी अस्त-व्यस्त हैं. जगह-जगह सड़कें पानी में डूब गई हैं.
अधिकारियों के अनुसार, कासरगोड़ को छोड़कर बाकी सभी ज़िलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. कॉलेजों और महाविद्यालयों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
पलक्कड, वायनाड और कोच्चि कुछ ऐसे ज़िले हैं जिन्होंने कभी ऐसी आपदा का सामना नहीं किया.
कोच्चि में बचाव दल के एक कर्मचारी ने बीबीसी को बताया कि शहर में काफ़ी पानी घुस गया है. लोग कमर तक पानी में डूबे हैं, लेकिन वो अपने घर, अपनी जगह छोड़कर शिविर में जाने को तैयार नहीं हैं.
जोन्स नाम के एक बचावकर्मी ने बताया, "कोच्चि के जिस मोहल्ले में हम गए थे, वहाँ बच्चों समेत क़रीब 200 लोग फंसे हुए हैं. वो परेशानी में हैं. दुखी हैं. लेकिन अपनी संपत्ति छोड़ने से इनकार कर रहे हैं."
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में पानी घुस जाने के कारण उसे शनिवार तक बंद करने की घोषणा की गई है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है और राज्य में बाढ़ के हालात पर उनसे विस्तार से चर्चा हुई है.
विजयन ने मंगलवार को इस साल के ओणम उत्सव को रद्द करने की घोषणा कर दी थी. ये उत्सव राज्यभर में मनाए जानेवाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है.
लेकिन केरल सरकार ने राज्यभर में सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने के लिए दी जानेवाली 30 करोड़ रुपये की राशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए जाने का फ़ैसला किया है.
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से बाढ़ राहत कोष में मदद करने का आग्रह भी किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर लोगों से मदद मांगी है.
केरल सरकार ने राज्य के सभी छोटे-बड़े 27 बाँध खोल दिए हैं. इस वजह से रबर, चाय और ताड़ के खेतों में पानी भर गया है.
इडुक्की ज़िले में 65 वर्षीय किसान विक्रमण का कहना है कि पानी इतना ज़्यादा है कि उन्हें अपने खेतों की पहचान करने में भी मुश्किल हो रही है.
उन्होंने बताया, "हम नहीं जानते कि हमारी ज़मीन कहाँ है. पूरे इलाक़े में इतना पानी है कि खेतों की पहचान नहीं हो पा रही. इस साल की हमारी पूरी उपज बर्बाद हो जाएगी."
सड़कें डूबने की वजह से राज्य में खाने-पीने के सामान की सप्लाई भी बाधित हो गई है. सुंदरम नाम के एक व्यापारी ने बताया कि उनका काम ठप हो गया है. उन्होंने बताया कि इडुक्की ज़िले में बांध के क़रीब स्थित पूरा बाज़ार पानी में डूब गया है.

Friday, August 10, 2018

सूर्य ग्रहण 2018: राहु और केतु के कारण होता है ग्रहण, जानें इसकी 10 मान्यताएं

सावन महीने की शनिवारी अमास्या यानी कल 11 अगस्त 2018 को इस साल का आखिरी ग्रहण पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिससे इसका यहां कोई खास असर नहीं होगा। टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक यह भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण शनिवार को दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर ग्रहण का मध्य यानी अधिकतम ग्रहण होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण 3 घंटे 30 मिनट तक होगा।
जानें ग्रहण से जुड़ी 10 मान्यताएं-
1- मान्यता है कि राहु और केतु नाम का दानव सूर्य और चंद्रमा का दुश्मन है। जब राहु सूर्य को ग्रस लेता है तो सूर्य ग्रहण पड़ता है और जब चंद्रमा को ग्रसता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है।
2- कहा जाता है कि राहु और केतु नाम के दानव कोई आकार या अस्तित्व नहीं है। यह एक छाया ग्रह है। सूर्य और चंद्रमा से राहु की दुश्मनी तब से है जब भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान छल से अमृत पी रहे राक्षस का सिर सुदर्शन से काट दिया था। सिर वाले भाग को राहु और धड़ को केतु नाम से जानते हैं। राहु और केतु के छल को सूर्य और चंद्रमा ने देख लिया था और उन्होंने ही भगवान विष्णु को जानकारी दी थी।
3- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा न करने वाले पर बुरा असर होता है।
4- ग्रहण को नंगी आंख से नहीं देखना चाहिए क्योंकि इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
5- मंदिर या पूजा घर को बंद कर देना चाहिए। ग्रहण के दौरा पूजा नहीं करना चाहिए।
6- ग्रहण के बाद स्नान करके और देवताओं को गंगाजल से पवित्र करके उनकी पूजा करना चाहिए।
7- ग्रहण के वक्त किसी को खाना नहीं खाना चाहिए और न ही पति पत्नी को एक साथ सोना चाहिए।
8- मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान सिलाई-बुनाई करना या चाकू, छुरी जैसी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
9- मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लेने या भगवान का ध्यान करने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं करना चाहिए।
सावन महीने की शनिवारी अमास्या यानी कल 11 अगस्त 2018 को इस साल का आखिरी ग्रहण पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिससे इसका यहां कोई खास असर नहीं होगा। टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक यह भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण शनिवार को दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर ग्रहण का मध्य यानी अधिकतम ग्रहण होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। इस बार सूर्य ग्रहण 3 घंटे 30 मिनट तक होगा।
10- ग्रहण के वक्त पवित्र नदियों जलाशयों में स्नान करने से बहुत ही पुण्य होता है। लेकिन स्नान करने के दौरान कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के दौरान गाय को चारा खिलाना या पशु पक्षियों को दाना डालना भी बहुत पुण्य मिलता है।